{"_id":"58347a974f1c1b272413b3fb","slug":"take-dharmnagri-enjoy-paragliding","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में लें पैराग्लाइडिंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में लें पैराग्लाइडिंग का मजा
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पैराशूट में पैराग्लाइडिंग का मजा लेता पयऱ्टक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म नगरी में भी अब पर्यटक और स्थानीय लोग हवाई सफर का मजा पैरा ग्लाइड़िंग से उठा सकेंगे। कामदगिरी पर्वत के पीछे स्थित रामशैया के पास पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। जिसे देखने के लिए सुबह से बच्चों की भीड़ लगती है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की है। तीर्थ स्थल में आने वाले श्रद्घालु धार्मिक स्थानों का दर्शन करने के साथ ही मनोरंजन भी कर सकेंगे।
धर्मनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक विभिन्न धार्मिक स्थानों का दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन मनोरंजन के साधन न होने से उनका ठहराव यहां कम होता है। जिसको देखते हुए यूपी के पर्यटन विभाग ने नई पहल करते हुए पैराग्लाइंडिंग शुरू की है ।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग के पास स्थित रामसैया के पहाड़ों में पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग कराई जा रही है। धर्मनगरी के यूपी क्षेत्र के पर्यटन विभाग के अधिकारी कल्याण सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से आयी टीम ने काम शुरू कर दिया है। फिलहाल यह ट्रायल स्तर चल रहा है।
सफलता मिलने पर इसे स्थायी किया जाएगा। विशेष मेले या अन्य अवसरों में पैराग्लाइड़िंग कराई जाएगी। हिमाचल प्रदेश की से आई टीम के सदस्य विपिन, अमित व अन्य लोग धर्मनगरी के रामसैया स्थान पर पहाड़ मे चढ़कर उड़ान भरते हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि पैराग्लाइडिंग का मजा पांच सौ रुपये में ले सकते हैं। पहली बार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में आस -पास गांव के ग्रामीण नजारा देखने के लिए आते हैं।
जब तीर्थयात्री पहाड़ से चढ़ने के बाद लैंडिंग करते हैं तो उनको आश्चर्चय से देखा जाता है। तीर्थ यात्री विकास कुमार वर्मा ने पैराग्लाइडिंग करने के बाद बताया कि पहली बार इतनी ऊंचाई में उड़ने पर अच्छा लगा।