{"_id":"5973862c4f1c1bed128b485b","slug":"suddenly-ramghat-reached-dm-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक रामघाट पहुुंचे डीएम लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक रामघाट पहुुंचे डीएम लिया व्यवस्थाओं का जायजा
चित्रकूट
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जगमगाता रामघाट व मंदाकिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। श्रावण मास की अमावस्या पर रविवार को लाखों भक्तों के रामघाट पहुंचने की उम्मीद है। सावन माह में बारिश के दौरान मंदाकिनी किनारे और तीर्थक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र या नदी की गहराई तक तीर्थयात्रियों को जाने से रोकने के उपाय किए जाएं। भीड़ का दबाव एक स्थान पर ज्यादा देर तक न होने पाए। इसके लिए पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें।
अमावस्या पर्व शुरू हो चुका है। रविवार को इसका मुख्य स्नान होगा। जिसमें प्रशासन का अनुमान है कि चार लाख की भीड़ आ सकती है। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दिन शनिवार को रामघाट का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सिंचाई विभाग की नावें मौके पर पाई गईं। जो पांच सौ रुपये प्रतिदिन किराए पर सिंचाई विभाग द्वारा नाव लिया जाना बताया गया। उन्होंने फर्श, सीढ़ियों आदि की साफ-सफाई एवं सड़क के किनारे कराने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए।