फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students were kidnapped and beaten, later driven away

तमंचे की नोंक पर चार छात्रों को किया अगवा पीटकर भगाया

Wed, 30 Oct 2019 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Students were kidnapped and beaten, later driven away
परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्रों को अज्ञात तीन बाइक से आए युवकों ने तमंचे की नोंक पर पकड़ लिया। चारों को बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन

चारों की पिटाई कर उनसे नगदी छीन ली। छात्रों ने मुख्यालय आकर कोतवाली में मामले की जानकारी देकर कार्रवाई कराने की मांग की है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
रैपुरा थानाक्षेत्र के एक डिग्री कालेज में चल रही परीक्षा देकर छात्र पंकज कुशवाहा, हरीश कुमार, दीपनारायण व कौशलेंद्र पैदल रैपुरा कस्बे की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

चारों छात्रों ने बताया कि रास्ते में तीन बाइक से चार युवक आए और तमंचा दिखाकर उसे बाइक पर बैठा लिया। जंगल ले जाकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसके पास से डेढ़ हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार आरोपियों को वह पहचानते नहीं हैं और उनका कोई विवाद नहीं है। हर बार आरोपी यही कह रहे थे यहां किसी की गुंडई नहीं चलने देंगे। कोतवाली पहुंचे छात्रों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई कराने की मांग की है। इधर, कोतवाली के माध्यम से रैपुरा थाने तक जानकारी पहुंची तो थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed