{"_id":"619543e80cc7f641ef7cfcc5","slug":"students-should-take-inspiration-from-bharat-ratna-nanaji-deshmukh-governor-chitrakoot-news-knp6645857126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न नानाजी देशमुख से प्रेरणा ले विद्यार्थी- राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रत्न नानाजी देशमुख से प्रेरणा ले विद्यार्थी- राज्यपाल
विज्ञापन
Students should take inspiration from Bharat Ratna Nanaji Deshmukh: Governor
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बुधवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट पहुंचकर परिसर में स्थापित महात्मा गांधी और भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उन्होंने महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए नानाजी देशमुख का विशेष योगदान रहा है। युवा उनके विचारों से प्रेरणा लें।
वहीं डा. अश्विनी अवस्थी को मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि दी। भरतकूप के घुरेटनपुर ग्राम के बेहद सामान्य परिवार में जन्मे रमेश प्रसाद को पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा, कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम, कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, डीआईजी अनिल सिंह, सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया, एसपी धर्मवीर सिंह, जन अभियान परिषद डीजी बीआर नायडू आदि मौजूद रहे।
समाज हित में होता जगद्गुरु का प्रयास
चित्रकूट। धर्म नगरी में 15 दिसंबर को प्रस्तावित हिंदू एकता महाकुंभ की तैयारियां उत्साह से चल रही हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। तुलसी पीठ पहुंचने पर महाकुंभ के संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु का प्रयास हमेशा समाज हित में रहा है। उन्नाव के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र पांडेय ने राज्यपाल को प्रसाद तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, डा. मनोज पांडेय, आचार्य हिमांशु त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, आचार्य मदनमोहन दास आदि मौजूद रहे।