{"_id":"a51b93d3e4fb77740edcfcd39ad90ef7","slug":"students-scout-passengers-drink-cold-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट छात्रों ने यात्रियों को पिलाया ठंडा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट छात्रों ने यात्रियों को पिलाया ठंडा जल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 21 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्काउट गाइड संस्था चित्रकूट के छात्रों ने कर्वी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। यात्रियों की यह सेवा वे लोग दस दिन तक करेंगे।
विज्ञापन
जिला सचिव मइयादीन पटेल ने बताया कि पहले दिन जनसेवा इंटर कालेज के 16 स्काउट छात्रों ने यात्रियों को पानी पिलाया। इसमें लोढ़वारा के स्काउट शिक्षक हरिहर नाथ सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर मोहनलाल दीन, सुरेश प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, अवधबिहारी और शैलेंद्र कुमार आदि टीचरों ने सहयोग किया। जिला सचिव ने बताया कि 22 मई को कर्वी रेलवे स्टेशन में ही कृषक इंटर कालेज भौंरी के स्काउट अपने टीचर प्रेमचंद्र सिंह की अगुवाई में यह काम करेंगे। ठंडा पानी पिलाने की सेवा तीस मई तक चलेगी।
विज्ञापन