फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student dies due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से छात्रा की मौत, दस मरीज भर्ती

Mon, 08 Apr 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to fever and stomach ache
चित्रकूट। गर्मी के चलते उल्टी दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ी है। बुखार व पेट दर्द के चलते छात्रा की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में दस मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

शहर के एसडीएम कालोनी निवासी एसडीएम कालोनी निवासी हजारीलाल राजपूत की 20 वर्षीय पुत्री रूपा सिंह को बुखार व पेट दर्द के चलते शनिवार की शाम भाई मिथलेश ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में इससे ग्रसित आठ मरीज भर्ती हुए। दरसेड़ा निवासी गोमती देवी (60), गौतमपुर निवासी चंद्रप्रकाश की 18 वर्षीय चुन्नी देवी, बल्दाऊगंज निवासी गनेश का आठ वर्षीय पुत्र लक्ष्य, गोकुलपुरी निवासी सुलेखा देवी (55), अशोह निवासी निराशा (28), कर्वी माफी निवासी विनोद कुमार (40), भखरवार निवासी अजमेर अली (60), सीतापुर निवासी रवि का तीन वर्षीय पुत्र अर्थव, शिवरामपुर निवास राधेश्याम का तीन वर्षीय पुत्र सोनू व अरवारी निवासी रेनू (36) उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed