{"_id":"66e1f3bdba57cc8b4100c714","slug":"student-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109467-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जैविक खेती को दें बढ़ावा, इसमें उत्पादन व लाभ ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जैविक खेती को दें बढ़ावा, इसमें उत्पादन व लाभ ज्यादा
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छत्रपति साहू जी महाविद्यालय नरैना खेरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे। छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रदेश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल योजना स्थल का निरीक्षण किया। रामघाट जाकर मंदाकिनी आरती में शामिल हुए।
बुधवार की शाम को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री मानिकपुर स्थित अगरहुडा गांव के पास स्थित नरैना खेरा के महाविद्यालय पहुंचे। जहां पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हुई गोष्ठी में मंत्री ने कहा कि महाविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र-छात्रएं जैविक खेती करने के लिए किसानों को नई तकनीक की जानकारी दें। कहा कि जैविक खेती करने मेेंं कम लागत लगती है मुनाफा भी अच्छा होता है। स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। छात्रों से संवाद कर कहा कि कृषि क्षेत्र में अच्छा काम कर प्रदेश के विकास में सहयोग करें। प्रदेश सरकार किसानों के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 20 मेधावी छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया इसके बाद महाविद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण अन्य जनप्रतिनिधियों ने किए। जैविक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान कोठारी सिंह पटेल, प्रेम चंद्र सिंह, संत कुमार, धनश्याम सिंह, गोमती देवी, कविता देवी, देव स्वरूप को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका के चेयरमेैन नरेंद्र गुप्ता, महाविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर सिंह, सुधा सिंह व गंगावती आदि मौजूद रहीं