{"_id":"9305270e8c5de209142e0e5fe5464fc2","slug":"street-theater-to-travelers-through-the-safety-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 28 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल सुरक्षा सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक और परचे बांट कर लोगों को रेल दुर्घटना से बचने के उपाय बताए। गुरुवार को रेलवे स्टेशन में उत्तर मध्य रेल (झांसी) से आए कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सुरक्षित यात्रा व दुर्घटनाओं से बचने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
संरक्षा सलाहकार उमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि 26 मई से 9 जून तक रेलवे सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें रेल कर्मचारी स्टेशनों में आने-जाने वाले यात्रियों को जानकारी देंगे। स्टेशन प्रबंधक आरएम पांडेय, आरएम सिरोठिया, रजनीश श्रीवास्तव, शैलेंद्र दुबे, आनंद प्रकाश वर्मा, सिद्धार्थ और अनीता वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन