{"_id":"685306a220b43ee98a0c889e","slug":"stop-illegal-mining-take-action-against-criminals-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-117021-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अवैध खनन रोकें, अपराधियों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अवैध खनन रोकें, अपराधियों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन
चित्रकूट। कानून व्यवस्था के संबंध में डीएम और एसपी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें अवैध खनन रोकने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं से संबंधित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
डीएम शिवशरणप्पा ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि न्यायालय से संबंधित कोई भी साक्ष्य के पेपर लंबित नहीं होने चाहिए। कितने सम्मन तामील हुए है, इसका रिकॉर्ड होना चाहिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व खनिज अधिकारी से कहा कि संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाएं। वाहनों की फिटनेस जांच कर वाहनों का रजिशट्रेशन निरस्त करें।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक्टर, माल वाहन वाहनों पर सवारियां भरकर न चलने दें। यातायात प्रभारी से कहा कि सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। एडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ राजकमल, सीओ मऊ यामीन अहमद, सीओ यातायात फहद अली, जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।