फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stop harassment of traders in the name of investigation

जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो

Thu, 19 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 19 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Stop harassment of traders in the name of investigation
अपर एसपी को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता के नाम पर पुलिस उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस जांच के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को व्यापारियों ने एसपी को संबोधित ज्ञापन अपर एसपी को दिया।
विज्ञापन



संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कालूपुर में कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। यह अच्छी बात है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन सतर्क हैं लेकिन जांच के नाम पर पुलिस की मनमानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


व्यापारी व्यापार करने के लिए नगद धनराशि लेकर चलते हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मी कागजात दिखाने व संबंधित से बातचीत कराने के बाद भी व्यापारियों के साथ परेशान करने वाला बर्ताव करते हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेष जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों को चुनाव से न जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटबंदी के कारण पहले ही व्यापार चौपट हो गया है। अब आचार संहिता के नाम पर  व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारियों ने अपर एसपी को ज्ञापन देकर पुलिस कर्मियों की मनमानी पर रोक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed