{"_id":"6a4159bf6b48e14895021de3","slug":"stone-pelting-over-old-dispute-three-injured-seven-arrested-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-133002-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुराने विवाद में पत्थरबाजी, तीन घायल, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुराने विवाद में पत्थरबाजी, तीन घायल, सात गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। शिवपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
एक पक्ष की शिकायत पर आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरकत अली ने बताया कि शाम को पड़ोसी वाहिद अली, शहीद, कल्लू उर्फ रफीक, राजा, असमद अली, जावेद, अज्जू और हबीब सहित कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर लकड़ी चुराने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। बरकत अली ने अपने बचाव में पत्थर चलाने की बात कही। पत्थर लगने से हसीना बानो, उनके बेटे हिकमत अली और दूसरे पक्ष से सानिया बानो घायल हुए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पत्थरबाजी के दौरान अज्जू और हबीब ने असलहे भी लहराए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असलहों की जांच की जा रही है। यदि लाइसेंसी असलहे पाए गए तो उनके निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।