फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stole the woman's jewelry in the hospital

अस्पताल मेें महिला के जेवर चुराते पकड़ा गया

Tue, 07 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 07 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stole the woman's jewelry in the hospital
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

जिला अस्पताल महिला मरीजों के जेवरात पर भी चोर हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे। मंगलवार दोपहर ऐसा ही प्रयास करते समय चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अस्पताल में मौजूद तीमारदारों ने चोर की जमकर पिटाई भी की।

विज्ञापन


कालूपुर के पास पति के साथ बाइक से मुख्यालय आ रही रैपुरा निवासी मनीषा (25) पत्नी राजू सिंह अचानक बाइक अनियंत्रित होने पर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद वार्ड में घायल महिला के पास एक अज्ञात युवक पहुंचा और हालचाल जानने के बाद कहा कि पैर की पायल उतार दो तो चोट में आराम मिलेगा। इसके बाद वह महिला की पायल उतारने लगा। इस बीच घायल महिला का हाल जानने आई गांव की गौरादेवी व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। पायल के साथ ही वह महिला के गले की जंजीर भी खींचने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे धक्का देकर हटाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही अस्पताल का स्टाफ वहां पहुंचा और बताया कि यह स्टाफ का नहीं है। इतना सुनते ही मौजूद लोगाें ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई प्रभात शुक्ला ने चोर को पकड़कर कोतवाली ले आए। एसआई ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अभी आरोपी ने नाम, पता नहीं बताया है। शराब के नशे में बड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस पर लापरवाही का आरोप
अस्पताल परिसर में मरीजों की सुरक्षा की कोई खास व्यवस्था नहीं है। मरीज से लेकर तीमारदार तक ने सीएमएस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मनीषा के पति राजू सिंह ने कहा कि यह सब ढीली व्यवस्था का नतीजा है। इस घटना की जानकारी सीएमएस को दी गई तो पहले उन्होंने टालमटोल कर भगा दिया, इसके बाद उनके स्टाफ के कुछ कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी मना कर दिया। इस मामले में सीएमएस डा. एनके गुप्ता ने कहा कि शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज तीमारदार को दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed