फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Spaiyo celebrates former CM Akhilesh's birthday by cutting cake

सपाइयो ने केक काट मनाया पूर्व सीएम अखिलेश का जन्मदिन

Thu, 01 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Spaiyo celebrates former CM Akhilesh's birthday by cutting cake
चित्रकूट/मानिकपुर/भरतकूप। सपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश शासन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन

भरतकूप के धौरही गांव में सौ से अधिक महिलाओं को सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में साड़ी और फल बांटा गया। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने भगवान कामतानाथ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

अनिल प्रधान ने कहा भाजपा सरकार समाजवादी नेताओं को परेशान और मुकदमे लगाने का काम कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता डरेगा नहीं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, सत्य नारायण पटेल, ममता देवी, फूलचंद्र सिंह,रामचंद्र वर्मा, आशुतोष अग्रहरि, सूरज पटेल, राम किशोर कुरील, नरेन्द्र यादव, चंदन कोटार्य, उमाकांत यादव, रजनीश जोशी, फूलचंद यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मानिकपुर के सरहट ग्राम पंचायत में लोहियावाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एजाज हसन सिद्दीकी के नेतृत्व में सपाइयों ने पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया। इस दौरान घनश्याम पांडेय, पारस मिश्रा, जहरूल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed