{"_id":"6041073a8ebc3ec44635acf2","slug":"sp-sdm-temple-dm-cm-chitrakutt-news-knp615580766","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि में सीएम के आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि में सीएम के आने की संभावना
विज्ञापन
चित्रकूट। महाशिवरात्रि को यानी 11 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ के जिले में आने की संभावना है। माना जा रहा है कि वह धर्मनगरी में शुरू होने वाले राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ करने आएंगे।
सूत्रों का कहना है कि सीएम मंडल मुख्यालय बांदा में 9 या 10 मार्च को आ रहे है। इसके बाद चित्रकूट जिले में 11 मार्च को आने की संभावना है। इसी दिन महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी में होने वाले राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ होगा। दौरे को देखते हुए जिले की सीमा में मंडलायुक्त दिनेश सिंह व डीआईजी के सत्यनारायण ने भरतकूप क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं सीएम के आगमन को लेकर जिले में भी प्रशासन की भी तैयारी चल रही हैं। उधर, चित्रकूट जिला प्रशासन की ओर से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चल रहा है। इसके बावजूद कोई अधिकारी सीएम के आगमन की पुष्टि नहीं कर रहा हैं।
------------------
सीएम करेंगे शुभारंभ
चित्रकूट। धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में रामायण सर्किट योजना के तहत मंदिर का निर्माण किया गया है। इसमें भगवान श्रीराम के अयोध्या काल से लेकर वनगमन सहित अन्य झांकियों का निर्माण किया गया है। इस मंदिर का शुभारंभ सहित भरतकूप क्षेत्र के रसिन में सिंचाई विभाग द्वारा बनाये गये बांध का शुभारंभ सीएम कर सकते है।