{"_id":"66a69e75d19b4afcf10c33f4","slug":"sp-delegation-took-information-from-anshus-family-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108528-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा के प्रतिनिधिमंडल ने ली अंशू के परिजनों से जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा के प्रतिनिधिमंडल ने ली अंशू के परिजनों से जानकारी
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रेलवे पटरी पर युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में रविवार को सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मानिकपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
14 जुलाई की शाम मोहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस ने कस्बे के आर्यनगर निवासी अंशु आरख को हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में रखा था। 15 जुलाई को उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस पर परिजनों ने पुलिस को घटना का जिम्मेदार मानते हुए प्रदर्शन किया था। एसपी अरुण कुमार सिंह ने तत्कालीन मानिकपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चार को निलंबित किया था।
रविवार को पीड़ित परिवार के घर सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रदेश सचिव मेघनाद खंगार, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्याम विहारी यादव, अनुज यादव आदि पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के साथ सरकार से आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। मौके पर सपा कार्यकर्ता नरेंद्र यादव, ऋतुराज वर्मा, निर्भय सिंह गौतम, एजाज हसन सिद्दीकी, कृर्तिकेश्वर मिश्रा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद ने कहा कि पूरी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी।