{"_id":"5e6909a38ebc3eeb4e6de5c6","slug":"son-killed-father-in-chitrakoot-dispute-over-partition-chitrakutt-news-knp549708224","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में बंटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में बंटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
फोटो - 15- भरतकूप के भारतपुर गांव में हत्या के बाद घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। गांव में होली खेलकर पुरवा जा रहे पिता की रास्ते में पुत्र ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर एसपी व एएसपी ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पड़ताल किया। जिसमें बताया गया है भूमि बंटवारा न करने पर मृतक का इकलौता पुत्र आक्र ोशित रहता था। मृतक के भाई की तहरीर पर थाने में आरोपी पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत हुआ है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर तरांव गांव निवासी चंद्रभान पटेल (60) पुत्र मंगल प्रसाद मंगलवार को गांव में अपने साथियों व गांव के बुजुर्गों के साथ होली के गीत संगीत में शामिल था। देर शाम गांव से होली मिलन के बाद साइकिल से पुरवा स्थित घर जा रहा था। रास्ते में गांव के समीप पुत्र लालमन पटेल ने भूमि बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। मामला इस कदर बढ़ा कि पुत्र ने पिता को बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी और मरणासन्न दशा में छोड़कर चला गया। रास्ते से गुजर रहे परिजनों ने जब देखा तो आनन-फ ानन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतक के भाई रामभवन पटेल ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल कर प्रभारी थानाध्यक्ष को शीघ्र हत्यारोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने संज्ञान लिया तो दर्ज हुई रिपोर्ट
चित्रकूट। बुधवार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतक के भाई रामभवन ने भतीजे लालमन पटेल के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत किया है। बताया कि जल्द हत्यारोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पहले भरतकूप पुलिस का बयान था कि यह हत्या नहीं है साइकिल से गिरने पर वृद्ध को गंभीर चोट लगी है जिससे मौत की संभावना है। पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी होगी। इसके बाद देर शाम को पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया तो हत्या की रिपोर्ट मृतक के पुत्र के खिलाफ दर्ज की गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
चित्रकूट। मृतक चंद्रभान सिंह पटेल किसान था। उसके एक पुत्र दो पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी होने के बाद इकलौत पुत्र लालमन का भी विवाह हो चुका है। उसके दो संतान हैं। ग्रामीणों की मानें तो मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई रामभवन की पांच बेटियां हैं। जिनकी शादी कराने में चंद्रभान ने पूरी मदद करने को कहा था। उसके नाम कुल 12 बीघे जमीन है। मृतक का पुत्र कई बार भूमि का बंटवारा करने को कहता था। उसे शंका थी कि कहीं पूरी जमीन पिता उसके चाचा को न दे दें। हालांकि मृतक ने चार बीघे की भूमि अपने पुत्र लालमन को मौखिक तौर पर देकर जीवन यापन करने को कहा था। इसके विपरीत गांव में यह भी चर्चा है कि हत्यारोपी अपने पिता के चरित्र पर शक करता था। यह हत्या भी इसे लेकर हुई है।