फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Somvati Amavasya: 10 lakhs submerged in Mandakini

सोमवती अमावस्या: दस लाख ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Mon, 03 Jun 2019 10:30 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव सोमवती अमावस्या: दस लाख ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी
सोमवती अमावस्या: दस लाख ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 03 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya: 10 lakhs submerged in Mandakini
महिलाएं - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जेष्ठ मास की सोमवती अमावस्या पर भीषण गर्मी के बावजूद दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान कामतानाथ का दर्शन कर परिक्रमा लगाई। मेले की व्यवस्था के लिए यूपी-एमपी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ पड़ा। प्रात: काल से रामघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुंड, अनुसइया आश्रम, भरतकूप आदि का दर्शन किए। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मेला स्थल व अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खासकर पेयजल की कमी किसी भी स्थान पर न होने के निर्देश दिए।  शनिवार को तेज हवा व बारिश का असर रविवार की सुबह रहा जब मौसम में ठंडक थी और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे सूर्य देव आगे बढ़े तो गर्मी का पारा बढ़ा रामघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी थी। अमावस्या मेले में एक बार फिर से जाम के झाम के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक कर्वी राजापुर मार्ग में समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बरगद सहित पीपल के वृक्ष की पूजा
चित्रकूट। सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने बरगद व पीपल के पेड़ की परिक्रमा लगाकर विधि विधान से पूजा पाठ किया।
पति व पुत्र की आयु बढ़ाने की कामना से जेष्ठ मास की अमावस्या में बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा कई साल से चली आ रही है। वही इस वर्ष सोमवती अमावस्या पड़ने पर पीपल के पेड़ की भी पूजा कर महिलाओं ने 108 परिक्रमा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समाज सेवियों ने किया भंडारा
चित्रकूट। अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समाज सेवियों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद खिलाया। समाज सेवी विवेक अग्रवाल, कमलेश पांडेय उर्फ बरातीलाल, राहुल गुप्ता, जितेंद्र धतुरहा, गोलू गुप्ता, योगेश जैन आदि ने परिक्रमा मार्ग, रेलवे स्टेशन व अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रसाद वितरण किया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed