फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Solve problems and also get verification done

Chitrakoot News: समस्याओं का निस्तारण के साथ सत्यापन भी कराएं

Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Solve problems and also get verification done
चित्रकूट । सदर तहसील में समास्याओं का निस्तारण कराने के लिए डीएम एसपी की मौजूदगी रही लेकिन समस्याओं को लेकर बेहद कम लोग पहुंचे। ऐसे में समाधान स्थल पर ज्यादातर समय तक सन्नाटा पसरा रहा। डीएम अभिषेक आनंद ने सदर एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उसका सत्यापन भी करते रहेंं।
विज्ञापन

शनिवार को उन्होंने कहा कि समस्या के निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने सदर एसडीएम व सीओ सिटी से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण करायें।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला, सदर एसडीएम राजबहादुर, अपर एसडीएम विवेक सिंह, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, सीबीओ डॉ. सुभाष चंद्र, बीएसए लव प्रकाश, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, सदर बीडीओ आस्था पांडेय आदि संंबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed