{"_id":"6ad1254ce2c885ded40894cc","slug":"ainchwara-team-emerged-victorious-in-sports-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137775-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खेलकूद में ऐंचवारा टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खेलकूद में ऐंचवारा टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो 15 सीकेटीपी 18 मार्च पास्ट में शामिल बच्चे। संवाद
खेल प्रतियोगिता में ऐंचवारा प्रथम, सरैंया दूसरे व रुखमा तीसरे स्थान पर रहा
ऐंचवारा प्रथम, सरैंया दूसरे और रुखमा तीसरे स्थान पर
दो दिनी मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। पकौवा देवी संस्कृत महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन ऐंचवारा संकुल 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। सरैंया 18 अंकों के साथ दूसरे और रुखमा 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्राचार्य रेणुका शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 50 मीटर दौड़ में उमरी के सुरेंद्र कुमार प्रथम और ककरौली के कार्तिक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सेहरिन की सानू प्रथम, गजटा की मोहिनी द्वितीय और पोखरी पुरवा की पिंकी पांडेय तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में सेहरिन के नीरज ने पहला, सरैंया के ज्ञानचंद ने दूसरा और अगरहुंडा के अमित ने तीसरा स्थान जीता। कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद और लंबी कूद के भी रोमांचक मुकाबले हुए। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एआरपी मनोज शुक्ला, मानवेंद्र मिश्रा, डॉ. संग्राम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक खेमराज सिंह, अभिषेक पांडेय, कल्याण सिंह, वेद प्रकाश, रामकेश, शाहनाज बानो, रामकुमारी, हेमलता, रितु श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।