{"_id":"6acfc8f3f2503ec6eb092ff1","slug":"solid-waste-center-in-ranipur-kubri-reduced-to-scrap-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137725-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रानीपुर कुबरी में कबाड़ बना ठोस अपशिष्ट केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रानीपुर कुबरी में कबाड़ बना ठोस अपशिष्ट केंद्र
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 14 रानीपुर कुबरी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में खड़ा वाहन। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। विकास खंड की ग्राम पंचायत रानीपुर कुबरी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ रही है। लाखों की लागत से बना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बदहाल हैै। अब चार पहिया वाहन केंद्र के अंदर खड़े हैं।
ग्रामीण रामकेश ने बताया कि बाढ़ के बाद से गांव में एक भी सफाईकर्मी नहीं आया है। पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक पड़ी हैं, सड़कों पर कूड़ा बिखरा है और दुर्गंध से जीना मुहाल है। केंद्र पर ताला लटका है, अंदर कबाड़ पड़ा है और न तो कूड़ा संग्रहित करने वाला है और न ही कूड़ा गाड़ी गांव में आती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मजबूरन उन्हें पॉलिथीन युक्त कचरा अपने ही खेतों में फेंकना पड़ रहा है, जिससे उपजाऊ जमीन बंजर हो रही है और फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीण संतोष, राजू और लल्लू ने बताया कि कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वर्षों से कोई अधिकारी गांव में झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कराई जाएगी जांच
मामला संज्ञान में आया है। जल्द मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - पवन सिंह, खंड विकास अधिकारी।