फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six villagers were beaten up by bullies at the lack of food

खाना न देने पर छह ग्रामीणों को बदमाशों ने पीटा

Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Fri, 04 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six villagers were beaten up by bullies at the lack of food
प्रतीकात्मक तस्वीर
सशस्त्र दर्जन भर बदमाशों ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के अमचुरनेरूआ गांव के दो पुरवा में शुक्रवार की रात आधा दर्जन ग्रामीणों की पिटाई की। एक ग्रामीण के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ हिम्मती ग्रामीणों ने असलहे व लाठियां लेकर बदमाशों को खदेड़ा। ग्रामीणों की फायरिंग पर बदमाश जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


अज्ञात गैंग के दर्जन भर सदस्य बंदूक, कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर अमचुरनेरूआ गांव के रामदयालु पुरवा में घुसे। वहां रास्ते मेें मिले पांच ग्रामीणों को पकड़कर भोजन मांगा और न देने पर पिटाई की। इसके बाद बदमाश भेडाकोलान पुरवा में पहुंचे। यहां पर भी एक ग्रामीण की पिटाई की तभी उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण असलहे व लाठियां लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग भी की। इससे बदमाश ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस बीच सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। थानाध्यक्ष रावेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने बदमाशों द्वारा पिटाई की जानकारी दी है। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भेडाकोलान के पास के जंगल की घेराबंदी की है। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन पुलिस पुरवा में मौजूद है। इस घटना में किसी इनामी गैंग का नाम सामने नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों के पास दो बंदूक, कुल्हाड़ी व लाठियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed