फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six people died in Chitrakoot due to heat wave

Chitrakoot News: लू व गर्मी से चित्रकूट में छह लोगों की मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six people died in Chitrakoot due to heat wave
चित्रकूट। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। शनिवार को लू और गर्मी से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के गोल तालाब निवासी छोटा गुप्ता ने बताया कि बड़े भाई ओमप्रकाश (40) होटल में काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में गल्ला मंडी के पास घूम रहे थे, तभी लू लग गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरौड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मां बिंदी देवी (65) की शुक्रवार को भीषण गर्मी से तबीयत खराब होने पर कर्वी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि लू लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

उधर, राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी शिवप्रताप (70) की तबीयत खराब होने पर शनिवार को बेटे दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शिवप्रताप को बुखार के साथ पेटदर्द था। सीतापुर चौकी क्षेत्र के नेमिस धाम निवासी रामादल (65) की गर्मी से तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की शाम दोस्त रामशंकर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर निवासी चौधरी प्रसाद (90) की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार की शाम को नाती सौरभ ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा राजस्थान राज्य के कोटा निवासी मो. हनीफ (70) को शुक्रवार की शाम उल्टी दस्त से तबीयत खराब होने पर भतीजा अब्बास अली ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed