फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six collapsed due to wall collapse, one dead

बारिश के बाद ढही दीवार छह दबे एक की मौत

Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six collapsed due to wall collapse, one dead
चित्रकूट। बारिश के चलते पक्के घर की दीवार भरभराकर ढह गई। जिसमें वृद्ध समेत छह लोग मलबे में दब गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम चितरा गोकुलपुर गांव में गुरुवार की दोपहर को गांव के कामता प्रसाद पटेल (60) के घर के बाहर पड़ोसी शिवपूजन (65), प्यारेलाल (40) पुत्र मुन्नूलाल, होरीलाल (50), फूलचंद्र उर्फ फुल्लू (45) पुत्र रामदास, इंद्रजीत (40) पुत्र झुल्लू प्रसाद, शिवपूजन पुत्र रामकृपाल चबूतरे में बैठे थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक ईंटों की पक्की दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में सभी दब गए। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने कामता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम एके पांडेय, तहसीलदार ने मुआयना किया है। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित जयदेवदास अखाड़ा के समीप बुधवार की रात हुई। राजू कुशवाहा (47) पुत्र रामखेलावन, कुन्नी देवी (45) पत्नी रामखेलावन व पुत्री ममता (16), राधा (10), पुत्र शारदा घर में सोए थे। तभी अचानक कच्चे घर की दीवार ढहने से मलबे में दब गए। बगल के घर में सो रहे बडे़ पुत्र ने दीवार गिरने की आवाज सुन आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। सदर तहसीलदार ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के चमड़ा मंडी के पास स्थित विद्यानगर निवासी रामचरण पुत्र कामता प्रसाद का कच्चा घर बुधवार रात अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे उसकी पत्नी व बच्चे बाल-बाल बच गये। पीड़ित ने सदर एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि घर गिरने से अब वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed