फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sister-in-law dies, sister-in-law injured as tractor-tanker overturns

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से देवरानी की मौत, जेठानी घायल

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies, sister-in-law injured as tractor-tanker overturns
फोटो 15 सीकेटीपी 34 सीमा देवी फाइल फोटो।
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसकी जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को अंजाम देकर भागते समय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




छिपनी बाहर खेड़ा गांव निवासी सीमा देवी (27), उसकी जेठानी गीता देवी (37) व भतीजी आरती देवी (15) सुबह करीब नौ बजे जंगल क्षेत्र से लकड़ी बीनने जा रही थीं। गांव से करीब एक किमी दूर सुखलाल पुरवा मोड़ के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित हो गया और टैंकर वहीं पर पलट गया।
विज्ञापन




जिससे वहां से गुजर रही सीमा की दबकर मौत हो गई। जबकि गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। आरती पीछे थी इसलिए वो बच गई। गीता को किसी तरीके से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज चल रहा है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मोड़ पर तेज गति के कारण ट्रैक्टर से जुड़ा टैंकर पलटा है। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-टैंकर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैस सिलिंडर मिला होता तो शायद न जाती जान



चित्रकूट। परिजनों का कहना है कि गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ा। अगर उन्हें गैस सिलिंडर मिला होता तो सीमा की जान नहीं जाती। परिवार ने कई बार गैस सिलिंडर के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें यह उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed