फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ' Sick ' Ayurvedic hospital vials

‘बीमार’ है आयुर्वेदिक अस्पताल

Sun, 18 Oct 2015 10:27 PM IST
' Sick ' Ayurvedic hospital vials
' Sick ' Ayurvedic hospital vials Updated Sun, 18 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
' Sick ' Ayurvedic hospital vials
सीतापुर आयुर्वेदिक अस्पताल खुद  ही ‘बीमार’ है। 25 बेड के अस्पताल में दवाएं बाहर से लेनी पड़ती हैं। फटी और गंदी चादरें, टूटे पलंग मरीजों को और बीमार करने के लिए काफी है।
विज्ञापन


 बिजली की दुरुस्त व्यवस्था न होने पर रात में तीमारदार मोमबत्ती के सहारे रहते हैं।


सीतापुर में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित  सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का पुरसाहाल नहीं। अस्पताल में दो चिकित्सक, एक  फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वाय, एक वार्ड आया, स्वीपर और वाशमैन हैं।
विज्ञापन


 ऐसा  नहीं कि यहां मरीजों का टोटा हो, रोजाना काफी मरीज आते हैं। यह बात अस्पताल  के बोर्ड में लिखे आंकड़े भी साबित करते हैं।

जिसके अनुसार, अप्रैल में  1116, मई में 1566, जून में 1591, जुलाई में 1501, अगस्त में 1504 और  सितंबर माह में 1284 मरीजों का यहां इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय का सड़क पर  लगने वाला संकेतक बोर्ड  टूट गया तो उसे कबाड़ में फेंक दिया गया। तीमारदारों ने बताया कि दवाएं भी बाहर से मंगानी पड़ती हैं।

चादरें और तकिया इतनी गंदी है कि लेटा नहीं जा सकता। घर से लाई चादरों को बेड पर बिछाते है। टूटे पलंग को कभी ईंटों की मदद से टिकाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed