{"_id":"623370ee5ac2e956f0122fc0","slug":"shopkeepers-clash-with-officers-on-taking-samples-chitrakoot-news-knp686213066","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने पर दुकानदारों की अफसरों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने पर दुकानदारों की अफसरों से नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। होली में मिलावटी खोया व मिठाई समेत किराने की सामग्री जिले के राजापुर, पहाड़ी, भरतकूप, मऊ व अन्य कस्बों में बिकने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने कुछ स्थानों पर छापा मारा। सैंपल लेने पर जांच टीम व दुकानदारों में नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने जांच टीम पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। कहा कि रुपये न देने पर सैंपल लेकर कार्रवाई की धमकी दी गई।
मऊ, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी व राजापुर में जिला खाद्य अभिहीत विभाग की टीम ने मिठाई, किराने की दुकान के अलावा खोया बेचने वाले स्थानों पर गुरुवार को छापा मारा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि छापे के दौरान अधिकारी व कर्मचारी दुकान के अंदर घुसे और सैंपल लेने लगे।
आरोप लगाया कि जब जानकारी करने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने लेनदेन की बात कही। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जब विरोध किया तो नकली माल बेचने के आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी गई। इन व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों की शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी सीआर प्रजापति ने बताया कि दुकानदारों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने खाद्य विभाग की टीम के साथ होली अभियान के अंतर्गत छापा मारा। जिसमें मानिकपुर कस्बे के बस स्टैंड, आर्यनगर, सुभाष नगर, रेलवे स्टेशन स्थित खोया मंडी, किराना व मिष्ठान की दुकानों से छह सैंपल लिए गए।