फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   shopkeeper died due to bolero collision

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से दुकानदार की मौत

Sat, 22 Apr 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper died due to bolero collision
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध मोड़ पर सड़क पार कर रहे दुकानदार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो चालक वाहन समेत भाग निकला। प्रयागराज में उनकी मौत हो गई। चकौंध कर्वी निवासी रामेश्वर (53) गांव के बाहर सड़क किनारे परचून की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर घर से खाना खाकर वह पैदल दुकान जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कर्वी की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। आनन-फानन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाॅक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भतीजे प्रीतम मौर्य ने बताया कि परचून की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी सुधा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed