फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sensation after two suspected corona patients found in Chitrakoot

चित्रकूट में कोरोना के दो संदिग्ध रोगी मिलने से सनसनी

Fri, 20 Mar 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sensation after two suspected corona patients found in Chitrakoot
फोटो-9- कोरोना वायरस से पीड़ित होने की आशंका पर रात को पीड़ित महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाय - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में 24 घंटे में दो संदिग्ध कोराना वायरस के मरीज मिलने को लेकर सनसनी फै ल गई है। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया। संदिग्धों में महिला मरीज को सभी प्राथमिक जांच हुई। कोरोना के लक्षण न पाए जाने पर घर भेज दिया गया है। इसके अलावा कोरोना संदिग्ध एक सरकारी विभाग के कर्मचारी को स्वास्थ्यकर्मियों ने लाकर आइसोलेशन वार्ड (अलग वार्ड) में भर्ती कराया, जिसका स्वास्थ्य परीक्षण होना है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह चार बजे राजापुर क्षेत्र से एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची। कोरोना वायरस से बचाव की पूरी किट पहने स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से एक महिला को नीचे उतारा और भर्ती कराया। सीएमओ से लेकर सीएमएस व अन्य अधिकारी पहुंचे। सुबह महिला की सभी प्राथमिक जांच कराई गई। सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने कहा कि महिला मेें कोरोना संबंधित कोई प्राथमिक लक्षण नहीं पाए गए। सभी प्राथमिक जांच कराई गई है। उसे खांसी जरूर आ रही थी। उसे घर भेज दिया गया है और राजापुर सीएचसी प्रभारी से 14 दिन तक निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार की शाम को राजापुर क्षेत्र से ही एक अन्य मरीज को इसी शक पर सीएचसी लाया गया। मरीज एक सरकारी कार्यालय का कर्मचारी बताया गया है। सीएचसी प्रभारी दीपांशु सिंह ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मास्क से लेकर अन्य जरूरी उपकरण के साथ स्वास्थ्यकर्मी उसके पास पहुंचे। कुछ देर बाद उसे जिला अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती करने के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अभी मरीज को वार्ड में रखा गया है। विशेष टीम इसके स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी। अब तक यही लग रहा है, कि इसे भी सीजनल बुखार व जुकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लोगों की हुई जांच, सभी सामान्य
चित्रकूट। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जिले भर में जुकाम बुखार व खांसी के 30 मरीजों का परीक्षण किया गया है। जिसमें किसी में भी कोरोना वायरस के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed