{"_id":"6bf3759b9103801ad99b819422994083","slug":"selestion-process-of-contract-based-vacancy-are-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा भर्तियों की चयन प्रक्रिया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा भर्तियों की चयन प्रक्रिया निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में संविदा आधारित भर्तियों की चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केडी द्विवेदी ने दी। सीएमओ ने बताया कि चयन समिति ने यह फैसला किया है। गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर आधारित लगभग पांच दर्जन पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। शुरू से ही पूरी प्रक्रिया विवादों के घेरे में रही। पूर्व में 19 मई को हुए साक्षात्कार को निरस्त कर दिया गया था।
इसके बाद तीस मई को साक्षात्कार हुआ। इसमें भी कमियां बताकर सीएमओ और अध्यक्ष चयन समिति एडीएम ने साइन करने से इंकार कर साक्षात्कार का परिणाम स्थगित कर दिया था। पूरा मामला शासन को भेजने की और वहीं से प्रक्रिया पर अग्रिम निर्णय की बात भी कही थी।
इसके बाद से ही भर्तियों के निरस्त करने की सुगबुगाहट जोरों पर थी। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी द्विवेदी ने विज्ञप्ति जारी कर इन भर्तियों के निरस्त होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी संविदा भर्ती से संबंधित विज्ञापन और चयन प्रक्रिया निरस्त की जाती है। चयन समिति ने यह निर्णय लिया है। नई प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस संबंध में उन्होंने फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इन पदों के लिए हुआ था साक्षात्कार
स्टाफ नर्स, एएनएन, आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पीपीपी कोआर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर, लेखाकार पदों के लिए संविदा पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया की गई थी। इनका साक्षात्कार 30 और 31 मई को हुआ था।