{"_id":"63f65701292362bbc003a78e","slug":"secrets-of-foreign-currency-and-numbers-revealed-chitrakutt-news-c-12-1-92489-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विदेशी मुद्रा व नंबरों के खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विदेशी मुद्रा व नंबरों के खोले राज
Wed, 22 Feb 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मुद्रा व नंबरों के खोले राज
- जेल से भगाने की साजिश के सवाल पर साधी चुप्पी
- रंगदारी व कई विशेष नंबरों पर होती थी व्हाट्स ऐप कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पुलिस रिमांड के अंतिम दिन बुधवार को निखत के चालक नियाज ने कई और राज उजागर किए हैं। बताया गया है कि वह जेल से विधायक को भगाने की साजिश मामले में चुप्पी साधे रहा लेकिन सउदी अरब की मुद्रा मिलने और विदेशों से संपर्क मामले में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसे जांच टीम ने अपने रिकार्ड में शामिल किया है।
17 फरवरी से पुलिस रिमांड पर चल रहे नियाज से पुलिस लाइन चित्रकूट के गेस्ट हाउस में एसटीएफ व एसआईटी की टीमों ने एक साथ पूछताछ की। इस दौरान शहर के सपा नेता फराज खान को फिर से उसके सामने लाया गया। बताया गया कि पूछताछ में उससे विधायक को जेल से भगाने, जेल में विधायक ने किससे रंगदारी मांगी और पूरी साजिश को किस तरह अंजाम दिया गया जैसे सवाल फिर से किए गए। इस पर नियाज चुप्पी साधे रहा। यहां तक कहा कि वह जेल के अंदर कमरे में नहीं रहता था लेकिन बाद में जो बातचीत होती थी उसमें जेल से भगाने जैसी साजिश की जानकारी नहीं है।
बताया गया कि नियाज ने यह स्वीकार किया है कि बरामद विदेशी मुद्रा व मोबाइल पर सउदी अरब जैसे देशों के नंबर पर बातचीत होती है। इसके लिए व्हाट्स ऐप, इंस्टाग्राम जैसे ऐप का प्रयोग किया जाता रहा है। गौरतलब है कि जांच टीम ने दोनों के मोबाइल में पाया है कि ऐसे लगभग 400 कॉल किए गए हैं।