फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Secretary and Assistant Commissioner's salary withheld, explanation also sought

Chitrakoot News: सचिव व सहायक आयुक्त का रोका वेतन, जवाब भी किया तलब

Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Secretary and Assistant Commissioner's salary withheld, explanation also sought
चित्रकूट। सहकारी समिति पूरब पताई में एक किसान के खुदकुशी के प्रयास के मामले की जांच में खाद वितरण में लापरवाही मिली। डीएम पुलकित गर्ग ने सचिव व सहायक आयुक्त को वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चार दिसंबर को बरियारी कलां गांव निवासी किसान नत्थू प्रसाद खाद लेने के लिए मऊ क्षेत्र के सहकारी समिति पूरब पताई गया था, जहां उसे समिति के गेट पर ताला लटकता मिला था। इससे निराश होकर उसने गेट की ग्रिल में गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। वहां पर मौजूद किसानों की नजर पड़ने पर उसे बचा लिया था। घायल नत्थू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

जांच में पाया कि सहकारी समिति पूरब पताई के सचिव बालेंद्र भूषण मिश्रा वहां पर मौजूद नहीं थे। जबकि समिति पर खाद उपलब्ध थी लेकिन उसे देने में आनाकानी की जा रही थी। खाद वितरण में लापरवाही सामने आने पर डीएम पुलकित गर्ग ने सचिव बालेंद्र भूषण मिश्रा व सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। किसान के खुदकुशी के प्रयास के मामले की जांच मऊ ब्लॉक के एडीओ सहकारिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed