{"_id":"5a6f63dc4f1c1bff388b5315","slug":"seasonal-hunger-strike-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और मौजूद संविदाकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने सहित कई मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ खंडीय कमेटी की ओर से बिजली कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सोमवार से धरना व क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर आयोजित धरने में प्रांतीय महामंत्री राम लाल पाल ने कहा कि संविदा कर्मियों के मानदेय का भुगतान छह माह से नहीं किया गया। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू भी नहीं की गईं हैं। जोनल अध्यक्ष अमीनुद्दीन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया जा रहा है।
इसमें संगठन के चार सदस्य रोजाना क्रमिक अनशन में बैठेंगे। अनशन 10 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जोनल मंत्री मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खंडीय अध्यक्ष गरीब खां ने कहा कि संगठन निर्णायक दौर तक संघर्ष करेगा। पहले दिन राजकुमार, महफूज खां, अजय मिश्रा, एवं राममिलन, क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर आनंद कुमार, राम आसरे, महेंद्र मिश्रा, हरीनारायण, अंबिका यादव, चंद्रभान साहू, सुशील चंद्र, राकेश त्रिपाठी, माताबदल, प्रेम नारायण पांडेय, मेराज खान, राजा साहू, सतीश दीक्षित, गुड्डू आदि मौजूद रहे।