फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SDM,electric,lineman,market,wife

मुआवजे को लेकर आमरण अनशन पर बैठी विधवा

Sat, 20 Mar 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
SDM,electric,lineman,market,wife
फोटो-3- आमरण अनशन पर बैठी मृतक विद्युतलाइनमैन की पत्नी सुधा देवी । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। विद्युत लाइनमैन की मौत होने के बाद पीड़ित परिवार अधिकारियों की चौखट पर मदद की गुहार लगाता रहा। पर किसी ने नहीं सुनीं। मानिकपुर ब्लाक के छीतूपुर ददरी गांव के मृतक लाइनमैन राजेश कुमार की पत्नी सुधा देवी शनिवार को मुख्यालय के पटेल तिराहे पर आमरण अनशन पर बैठ गई। बताया कि पति की लाइन ठीक करते समय करंट से मौत हो गई थी। विभाग ने अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं की है। कई बार अधिकारियों के चौखट में चक्कर लगाए पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सदर एसडीएम रामप्रकाश ने आमरण स्थल पर जाकर अनशन खत्म कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया पर वह नहीं मानी। उधर, पुरानी बाजार मोहल्ले के विद्युत कर्मी आनन्द सविता की बीते वर्ष मृत्यु हो गई थी। पत्नी पूनम बच्चों के साथ उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई पर आश्वासन मिलता रहा। थक हारकर वह घर पर बैठ गई और विभाग को कोस रही है। (संवाद)
विज्ञापन

----
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
भौंरी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र मानिकपुर के कृषक इंटर कॉलेज भौंरी के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व विधानसभा मानिकपुर की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग से पंजीकृत जादूगर राजकमल एंड पार्टी ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो- 11
छात्राओं को एग्रो बेस्ड फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण
खोही (चित्रकूट)। दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा विलेज इंडस्ट्रीज कोर्सेज के अंतर्गत लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए है। जिसके अंतर्गत एकेएस यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभाग के छात्र-छात्राओं का एग्रो बेस्ड फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री रिलेटेड प्रोग्राम के अंतर्गत तीन-तीन दिवसीय दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान खादी ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य मनोज सैनी ने उद्यमिता एवं कृषि के बारे में कहा कि कृषि भूमि पर से आबादी का पर्याप्त बोझ घटाएं बिना कृषि का अपेक्षित विकास संभव नहीं है। इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रशिक्षक रमाशंकर शुक्ल ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं नत्थू प्रसाद कुशवाहा ने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी रखी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed