फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scorched with 42 degree temperature till noon, relief from rain in the evening

Chitrakoot News: दोपहर तक 42 डिग्री तापमान में झुलसे, शाम को बारिश से राहत

Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Scorched with 42 degree temperature till noon, relief from rain in the evening
चित्रकूट। जिले में इन दिनों तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के कारण अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी से बचने के लिए राहगीर पेय पदार्थ का अधिक सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। हालांकि शाम को बदली छाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिली। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी में हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर में लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। अधिक गर्मी बढ़ने से अस्पताल में मरीज भी भर्ती हो रहे है।
बुखार, डायरिया के साथ ही पेट, दर्द, उल्टी दस्त के छह मरीज सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज कराने के लिए उल्टी-दस्त व बुखार के पांच सौ मरीज पहुंचे। शाम को बदली छाने के साथ ही बूंदाबांदी कुछ देर के लिए हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तामपन 29 डिग्री रहा। बताया कि शाम को जिले में आठ मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed