{"_id":"613261378ebc3e147352be00","slug":"scam-in-toilet-housing-gaushala-work-demand-for-investigation-chitrakoot-news-knp6499843118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय आवास गोशाला कार्य में घपला, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय आवास गोशाला कार्य में घपला, जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के बरद्वारा गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों की बजाए अपात्रों को दिया गया है। गांव के कई लोगों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शौचालय, आवास, मेडबंदी व गोशाला को लेकर पचास लाख रुपये का पूर्व प्रधान व विभागीय अधिकारियों के बीच बंदरबांट हुआ है। इसकी समग्र जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाए।
शुक्रवार को गांव के गंगा प्रसाद करवरिया, सुरेश कुमार, चुनवाद प्रसाद व रामस्वरूप आदि ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बरद्वारा में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में लगभग पचास लाख रुपये का घपला हुआ है। पूर्व प्रधान ने तत्कालीन सचिव व एडीओ पंचायत की सांठगांठ से विकास कार्य कागजों पर अधिक कराये गये हैं। जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं है। आज भी गांव का आम रास्ता, खड़ंजा, नाली, पुलिया, शौचालय, आवास, मेड़बंदी व गोशाला का रुपया पात्रों के खातों तक बहुत कम पहुंचा है। आरोप लगाया कि इसकी जांच कराने के लिए कई बार प्रदेश के मंत्री , सांसद विधायक और अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरे मामले की नये सिरे से जांच कराने की मांग की है।