फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sasuraal se laut rahe yuvak ne peeya jahar, maut

ससुराल से लौट रहे युवक ने पीया जहर, मौत

Sat, 18 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
sasuraal se laut rahe yuvak ne peeya jahar, maut
घटना के बाद शोकाकुल बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर में ससुराल से घर लौट रहे युवक ने रास्ते में जहर पी लिया। इसके बाद वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसने फोन कर ससुर को जहर पीने की जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ससुरालीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव निवासी विनोद (27) पुत्र श्याम पटेल की पत्नी ने एक सप्ताह पहले पुत्र को जन्म दिया था। शुक्रवार को विनोद बाइक से ससुराल कंठीपुर पहुंचा। परिजनों के अनुसार यहां किसी बात को लेकर वह क्षुब्ध हो गया। रात को अपने गांव लौटते समय रास्ते में फोन से ससुर राजेंद्र प्रसाद पटेल को जहर पीने और रास्ते में सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी दी। उसने खुद को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। ससुरालीजन मौके पर पहुंचे। लोगों के मुताबिक विनोद ज्यादा तादाद में शराब भी पीये था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन

ससुर राजेंद्र कुमार व चाचा विजय सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले विनोद की पत्नी रचना ने बेटे को जन्म दिया था। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि खुदकुशी की वजह की सही जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed