फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Salute to deceased soldier

शहीद सिपाही को दी सलामी

Fri, 06 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Salute to deceased soldier
फोटो -4- सिपाही कपिल शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके पिता राजेश कुमार को सहायता राशि का च? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में तैनात सिपाही कपिल शर्मा (30) की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी होने पर परिजन मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने पुत्र के मौत होने पर दुख जताया। मृतक सिपाही की पत्नी भी बुलंदशहर में पुलिस कर्मी है। उनकी दो बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव, बागपत जिला रवाना किया गया।
विज्ञापन

बागपत जिले के कयापुर सुजरा निवासी सिपाही कपिल शर्मा के पिता राजेश शर्मा, भाई वैभाव शर्मा, चाचा दीपक शर्मा व परिवार के अन्य सदस्य चित्रकूट जिले पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया। बताया कि घटना को लेकर मृतक सिपाही की पत्नी क्षमा शर्मा जो बागपत जिले में पुलिस कर्मी पद पर तैनात हैं और मां ऊषा शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। दो पुत्रियां हैं रिद्धि व सिद्धि। परिजनों ने बताया कि कपिल शर्मा दो भाई थे। दूसरे का नाम वैभव शर्मा है, जो पुलिस में ही भती होने की तैयारी कर रहा है। वह अपनी बेटियों को भी सेना में भर्ती कराना चाहता था। बताया कि कपिल शर्मा बुलंदशहर में 8 वर्ष तैनात थे। जिनका तबादला चित्रकूट जिले के लिए फरवरी माह में हो गया था।
विज्ञापन

सिपाही को दी शोक सलामी
चित्रकूट। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कपिल शर्मा के शव को पुलिस लाइन में रखा गया। जहां पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने शोक सलामी के बाद पुष्पांजलि दी गई। एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर रजनीश कुमार यादव, अग्शिमन अधिकारी यतीन्द्र नाथ उमराव, प्रतिसार निरीक्षक सुमरे सिंह, कोतवाल अरूण पाठक व पीआरओ वीरेंद्र त्रिपाठी ने सिपाही के शव को कंधा दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही के पिता को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे कालूपुर गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी से बाइक टकराने पर सिपाही कपिल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed