{"_id":"625861f759d10c725f781e72","slug":"salon-operator-s-body-found-hanging-from-the-noose-chitrakoot-news-knp6912282113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला सैलून संचालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला सैलून संचालिका का शव
विज्ञापन
फोटो-16- जागृति सिंह- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के सिविल लाइंस मार्ग पर स्थित सैलून की संचालिका का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। घर का दरवाजा खुला देख मकान मालिक ने सैलून के कर्मचारी व पुलिस को सूचना दी। कर्मचारी ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का माना है।
वाराणसी जिले के राजीव नगर निवासी दिलीप सिंह की पत्नी जागृति सिंह (34) जिला मुख्यालय के पांडेय कालोनी में किराये के घर में रहती थीं। जागृति ने एक नामचीन हेयर ड्रेसर के सैलून की फ्रेंचाइजी ले रखी है। उनका सिविल लाइन मार्ग पर सैलून है। सैलून के कर्मचारी सौरभ ने बताया कि बुधवार को सैलून बंद होने के बाद जागृति अपने घर आ गईं थी। कर्मचारी भी अपने-अपने घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह मकान मालिक ने जागृति का घर का दरवाजा खुला देख मोहल्ले में रहने वाले सौरभ को फोन कर बुलाया। सौरभ मौके पर पहुंचा तो कमरे में जागृति का शव पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदे पर लटक रहा था। सौरभ ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मकान मालिक व सैलून के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
इधर, कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने जागृति के पति को घटना की जानकारी दी। देर शाम को पति के साथ देवर मोहित व बहन स्वीकृति सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। सभी जागृति का शव देखकर बिलख पड़े। वहां मौजूद लोगों ने सांत्वना देकर सभी को शांत कराया। बता दें कि पिछले दिनों नामचीन हेयर ड्रेसर के एक विवाद में फंसने पर एक संगठन के लोगों ने जागृति के सैलून में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। जागृति पर कर्ज होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन भी जागृति के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं।