फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Salary of two consolidation accountants stopped due to negligence

Chitrakoot News: लापरवाही पर दो चकबंदी लेखपालों को रोका वेतन

Sat, 25 Jan 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salary of two consolidation accountants stopped due to negligence
चित्रकूट। चित्रकूट विशेष क्षेत्र प्राधिकरण कार्यालय में एडीएम न्यायिक व उप संचालक चकबंदी राजेश प्रसाद ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। तौरा के चकबंदी लेखपाल द्वारा कोई सरकारी कार्य न किए जाने का मामला सामने आने पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेखपाल उमेश पांडेय व शशिकांत का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक व उप संचालक चकबंदी राजेश प्रसाद ने बताया कि जनपद चित्रकूट में 56 ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। अर्की, सिंधौली, तौरा, दरसेड़ा, नांदी व वीरधुमाई में अब तक चकबंदी लेखपाल ने कोई कार्य नहीं किया है। खासतौर से तौरा के लेखपाल उमेश पांडेय द्वारा कोई भी सरकारी कार्य नहीं किया जा रहा है। एक अन्य लेखपाल शशिकांत भी सरकारी कार्यों में लापरवाही करने एवं बिना सरकारी कार्य किए ही झूठी रिपोर्ट देने की जानकारी हुई है। इस मौके पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्धन, चकबंदी अधिकारी धीरेंद्र शुक्ला, संजय शुक्ला, शरदचंद्र यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव व रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed