फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Running crushers sealed without permission

चित्रकूट: बिना अनुमति चल रहे क्रशर सील किए जाएं

Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Running crushers sealed without permission
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। व्यापारियों द्वारा खाद्य सुपरवाइजर की नमूना भरने में लापरवाही की शिकायत पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जवाब तलब करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश दिए कि जो स्टोन क्रशर बिना अनुमति के चल रहे हों उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूर्णतया सील करें। कहा कि पर्यटन को देखते हुए व्यापार मंडल के प्रतिनिधि यहां पर होटल व रेस्टोरेंट की व्यवस्था करें। हवाई पट्टी शुरू होने जा रही है, जिसमें बाहर से पर्यटकों के आने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर कहा कि जिन विभागों के आवेदन पत्र लंबित हैं उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना में जो भी आवेदन पत्र लंबित हैं, तीन दिन के अंदर सभी को स्वीकृत कर आवेदन पत्रों का वितरण कराएं। इसके बाद कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों के आवेदन पत्र भराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिये कि शासन को पत्राचार कर सभी योजनाओं पर लक्ष्य को बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी को निर्देश दिए कि जनपद में जो सोलर प्लांट कंपनियां लगा रही हैं उन्हें भी इस बैठक में बुलाया जाए, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

यूपीएसआईडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि नई इंडस्ट्रियल के लिए प्रस्ताव बना कर दें, जिससे जमीन उपलब्ध कराई जा सके और जिले में अधिक से अधिक इंडस्ट्रीज लगाने का कार्य हो। लेजर शो रामघाट तथा डिजिटल रामायण गैलरी भी शुरू कराई जा रही है। इसके साथ भरतकूप का विकास हो रहा है। बाल्मीकि आश्रम और तुलसीदास की जन्मस्थली का भी पर्यटन विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed