{"_id":"60e496748ebc3ebf0a74bd14","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-in-chitrakoot-tight-security-everywhere","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहन भागवत का चित्रकूट दौरा: अन्ना मवेशियों ने दो बार रोका संघ प्रमुख का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन भागवत का चित्रकूट दौरा: अन्ना मवेशियों ने दो बार रोका संघ प्रमुख का काफिला
Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
सार
जिस वाहन से संघ प्रमुख को स्टेशन से आरोग्यधाम तक जाना था उसकी बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच की। संघ प्रमुख दिन भर सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहे। आरोग्य धाम परिसर पुलिस छावनी में बदल गया है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से आरोग्यधाम, सतना जाने के दौरान हाईवे पर अन्ना मवेशियों के कारण संघ प्रमुख का काफिला दो बार रुका। मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया।
विशेष सुरक्षा कमांडो के साथ वह करीब एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ आरोग्यधाम की ओर रवाना हुए। जैसे ही काफिला शहर के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अन्ना मवेशी सड़क पर आ गए। इससे काफिला रुक गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर मवेशियों को हटाया।
इसके बाद सीतापुर के आगे जैसे ही प्रमोदवन के पास पहुंचे तो फिर अन्ना मवेशी के सड़क पर आने से काफिले को रोकना पड़ा। संघ प्रमुख के आठ दिवसीय चित्रकूट प्रवास के मद्देनजर यूपी और एमपी के अधिकारी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिस वाहन से संघ प्रमुख को स्टेशन से आरोग्यधाम तक जाना था उसकी बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड टीम ने जांच की। संघ प्रमुख दिन भर सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहे। आरोग्य धाम परिसर पुलिस छावनी में बदल गया है। चिंतन बैठक स्थल के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

यहां तक कि मंदाकिनी नदी के आरोग्यधाम घाट पर नहाने आने वालों को भी सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया। पूरा परिसर पुलिस छावनी बना रहा। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने सुरक्षा की व्यवस्था का कई बार निरीक्षण किया। पूरे कार्यक्रम में मीडिया को दूर ही रखा गया। इससे कवरेज करने आए मीडियाकर्मी जानकारी न मिलने से परेशान रहे।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलने का कार्यक्रम स्थगित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत को मंगलवार को दोपहर बाद प्रमोदवन स्थित श्री तुलसीपीठ आश्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलकर आशीर्वाद लेने आना था अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। जानकारों की मानें तो अब संघ की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के दौरान जगद्गुरु वहां पहुंचेंगे और संभवत: उनका संबोधन भी होगा।
11 से पांच बजे तक बैठकों का दौर
आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के लिए दो दिन पूर्व पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह 11 बजे से 5 बजे शाम तक कई चरणों में बैठकें कीं। जिसमें पदाधिकारियों को चिंतन बैठक के लिए बांटी गई जिम्मेदारी की जानकारी ली।