फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rs extract rules for marriage was locked in

शादी के लिए रुपये निकालने वाले नियमों में ही उलझे

Fri, 25 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Fri, 25 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rs extract rules for marriage was locked in
मुख्यालय के एसबीआई में ग्राहकों की लगी लंबी लाइन, - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। नोट बंदी के बाद शादी  के लिए नोट निकालने के लिए आए नियमों में दुल्हा- दुल्हन के माता पिता उलझकर रह गये हैं। बैंकों में पहुंचने पर अधिकारी रुपये  निकालने के इतने नियम बता रहे हैं कि शादी का कार्ड लेकर लोग बैरंग घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन



    नोट बंदी के बाद जब केंद्र सरकार ने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए ढाई लाख रुपये तक निकालने की छूट दी तो दुल्हा-दुल्हन के परिवार में खुशी छा गई। बड़ी उम्मीद से जब लोग बैंकोें में शादी का कार्ड लेकर रुपये लेने पहुंचे तो उनको बैंक के अधिकारियों ने तमाम नये नियम बताए।
विज्ञापन


नियमों को सुनते ही सभी के माथे पर पसीना आ गया। शादी के कार्ड व अन्य कागजात की फाइल लेकर लोग अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने लगे। शादी विवाह की व्यवस्थाओं केा भूलकर सिर्फ नोटों की व्यवस्था के लिए ही सुबह से शाम तक चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता देवी पत्नी  राम प्रसाद, निवासी देशह की लड़की की शादी है। संदीप वर्मा पुत्र छीतानी निवासी नई दुनिया, रामजी गुप्ता, रामऔतवार निवासी पुरानी बाजार आदि के घरों में शादी है। इन लोगों ने एसडीएम के पास रुपये निकलवाने के लिए आवेदन किया है।


वैवाहिक कार्यक्रम करने के लिए सबसे अधिक गरीब व मध्यम परिवार के सदस्य परेशान हैं। ऐसे परिवार के लोगों की मदद करने के लिए लोग जल्द आगे नहीं आते। इनके रिश्तेदारों के पास भी इतनी रकम नहीं होती कि रुपये दे सके। जबकि उच्चवर्ग व सरकारी नौकरी वालों को कहीं न कहीं से कुछ मदद मिल जाती है।


 शादी के लिए धन आहरण में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों में अधिकतम निकासी ढाई लाख रुपये केवल उन खातों से की जा सकती है। जिन खातों में आठ नवंबर के पहले तक जमा अवशेष था। खाते में केवाईसी की औचारिकताएं पूरी होनी चाहिए। विवाह तिथि 30 दिसंबर के पहले होनी चाहिए। निकासी माता पिता अथवा वर वधू के द्वारा ही किया जाएगा।


यह भी सुनिश्चित करना होगा कि विवाह के संबध में जिन- जिन व्यक्तियाें को धन का भुगतान किया जा रहा है। उसका किसी बैंक में खाता नहीं हैं। निकासी फार्म के साथ जरूरी कागजात भी देना है। जिसमें उप जिलाधिकारी के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट, आवेदन पत्र, विवाह के साक्ष्य के रूप में निमंत्रण कार्ड, मैरिज हाल, हलवाई इत्यादि को अग्रिम भुगतान की रसीद, उन सभी व्यक्तियों का बैंक में खाता न होने का घोषण पत्र जिन्हें बैंक से प्राप्त नगद राशि का भुगतान किया जाना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed