{"_id":"6ac92cc52cea58999f05c2a9","slug":"rs-226-lakh-siphoned-off-from-account-immediately-after-opening-an-apk-file-on-whatsapp-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137488-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: व्हाटसएप पर एपीके फाइल खोलते ही खाते से 2.26 लाख उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: व्हाटसएप पर एपीके फाइल खोलते ही खाते से 2.26 लाख उड़े
Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। व्हाटसएप पर आई एक एपीके फाइल खोलते ही युवक को 2.26 लाख रुपये का चूना लग गया। ठगों ने तीन बार में खाता खाली कर दिया।
पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रमारा के दुधवनिया गांव निवासी कमलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसके व्हाटसएप पर एक एपीके फाइल आई थी। उसने फाइल को खोल दिया। कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाता संख्या से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।
पहली बार 50 हजार, दूसरी बार 1.28 लाख और तीसरी बार 48 हजार रुपये इस तरह कुल 2.26 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एपीके फाइल के सोर्स और ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। (संवाद)