फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rock fell on the road due to landslide in the mountain

Chitrakoot News: पहाड़ में भूस्खलन होने से सड़क पर गिरी चट्टान

Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rock fell on the road due to landslide in the mountain
चित्रकूट/खोही। सदर विकास खंड के संग्रामपुर गांव में धर्मनगरी जाने वाली सड़क के किनारे पहाड़ में भूस्खलन होने से आए दिन पहाड़ से सड़क से पत्थर गिर रहे हैं। बारिश होने से एक बड़ी सी चट्टान पहाड़ से गिरकर सड़क पर आ गई है। अमावस्या मेला को देखते हुए चट्टान को सड़क से हटा दिया गया।
विज्ञापन

संग्रामपुर गांव में सड़क किनारे पहाड़ हैं। जिसमें पहाड़ में भूस्खलन होने से एक बड़ी सी चट्टान धर्मनगरी जाने वाली सड़क पर गिर गई है। इसी तरह से छोटे -छोटे पत्थर भी गिर रहे हैं जो पड़े हुए हैं। इस रोड से श्रद्धालुओं के निकलने के साथ- साथ आसपास के गांव के निवासी भी निकलते है। जिससे कसी दिन दुर्घटना हो सकती है। इससे सड़क से निकलने वाले लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

संग्रामपुर गांव के तीरथ प्रसाद कुशवाहा, रामस्वंय, सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बारिश होने से पहाड़ की मिट्टी धीरे-धीरे कट रही है। इससे पहाड़ के पत्थर गिरते रहते हैं। यदि इस पहाड़ मे अच्छी तरह से पौधे लगा दिए जाए तो पहाड़ का भूस्खलन कुछ हद तक रुक सकता हैं। वहीं, धर्मनगरी के परिक्रमा के पास स्थित बिहारा गांव में पहाड़ में भूस्खलन होने से रविवार की रात्रि को पत्थर गिर गए थे। यहां के ग्रामीण डरे हुए हैं कि यदि किसी दिन अधिक भूस्खलन पहाड़ में हो जाएगा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के डीएफओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ों को काटकर कुछ स्थानों पर सड़कें बना दी गईं है। भूस्खलन से बचने के लिए इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन स्थानों पर यह समस्या देखी जा रही है। कहा कि प्राकृतिक कारण से कुछ पहाड़ों में भूस्खलन होता है। अपने क्षेत्र में यह समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed