फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robbery broke lock of female doctor's residence

महिला डाक्टर के आवास का ताला तोड़ चोरी

Fri, 06 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Robbery broke lock of female doctor's residence
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बाजार स्थित डाक्टर्स कालोनी में एक बार फिर महिला चिकित्सक के आवास में चोरी हुई है। चिकित्सक के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि जिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक श्वेता मिश्रा के सूने आवास में चोर ताला तोड़ कर सोने की ब्रेसलेट व नकदी ले गए। जब अन्य डाक्टरों ने आवास का ताला टूटा देखा तो पति सुधीर तिवारी को जानकारी दी। वह आवास आए तो देखा कि सामग्री अस्त-व्यस्त थी। अलमारी से डेढ़ लाख कीमत की सोने की ब्रेसलेट व 20 हजार नकद गायब मिले। उन्होंने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। गौरतलब है कि इस कालोनी में एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार चोरी हुई है। किसी का खुलासा न होने से लोग आक्रोशित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed