फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robber arrested four members of Babuli Kol gang

Robber arrested four members of Babuli Kol gang

Wed, 22 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Robber arrested four members of Babuli Kol gang
Robber arrested four members of Babuli Kol gang - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के चार सक्त्रिस्य सदस्यों को मारकुंडी पुलिस टीम ने मारकंडेय क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सदस्यों के पास से असलहों व लूट के सात मोबाइल बरामद किए है। इन बदमाशों पर दो दर्जन लूट, धमकी, चोरी और रसद सामग्री पहुंचाने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि डाकू बबुली कोल गैंग के कुछ सदस्यों के हाल ही में कुछ स्थानों पर उत्पात करने की सूचनाएं मिलीं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने दो टीमें बनाकर मारकंडेय जंगल में दो स्थानों पर घेराबंदी की। सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की लेकिन घेराबंदी के चलते फायरिंग नहीं कर सके। पकड़े गए बदमाशों में डोडामाफी बड़ा कोलान निवासी लाला कोल व देवमुनि मवईया , भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर खोह गांव निवासी गया पटेल व बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के लंकापुरवा निवासी रोहिणी उर्फ रज्जन हैं। इनके कब्जे से लूट के सात मोबाइल फोन, चार देसी बंदूकों व 11 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों द्वारा 17 सितंबर की रात में थाना मारकुंडी क्षेत्र के ग्राम अमचुरनेरुआ में मोबाइल फोन लूट की घटना अंजाम दिया। इसकी रिपोर्ट थाना मारकुंडी थाने में मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने पांच दिन में ही लूट का खुलासा कर दिया। पकडे़ गए आरोपियों में से लाला कोल पर आठ, देवमुनि कोल पर दस, गया पटेल पर पांच व रोहिणी उर्फ रज्जन पर अलग अलग थानों में तीन मामले पंजीकृत है।

Robber arrested four members of Babuli Kol gang

Robber arrested four members of Babuli Kol gang- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed