फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roadwork from Devangana Valley to Karvi remains incomplete; officials stirred into action following CM's reprimand.

Chitrakoot News: देवांगना घाटी से कर्वी तक सड़क का काम अभी अधूरा, सीएम की फटकार के बाद जागे अफसर

Mon, 07 Sep 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 07 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Roadwork from Devangana Valley to Karvi remains incomplete; officials stirred into action following CM's reprimand.
फोटो 07 सीकेटीपी 15 देवांगना -कर्वी की अधूरी फोरलेन सड़क बनाते कर्मचारी। संवाद
चित्रकूट। देवांगना घाटी से कर्वी के पटेल तिराहा तक फोरलेन सड़क का काम पूरा न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को डीएम पुलकित गर्ग ने मशीनें लगवाकर काम तेज कराया और अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर एक माह में सड़क पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

कर्वी से देवांगना घाटी तक 7.6 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण 139 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 में शुरू हुआ था। इसे एक साल में पूरा होना था, लेकिन डेढ़ साल बाद भी काम अधूरा है। सड़क के किनारे बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और जल संस्थान की पाइप लाइन बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने दोनों विभागों को शिफ्टिंग के लिए धनराशि भी दे दी थी, इसके बावजूद विद्युत और जल संस्थान ने खंभे व पाइप हटाने में रुचि नहीं दिखाई। कई बार बैठक कर पत्र भी भेजे गए, लेकिन लापरवाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे पर आए सीएम ने अधूरे कार्य पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब की थी। सीएम की फटकार के बाद सोमवार सुबह से ही पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक काम शुरू कर दिया गया। हालांकि कई जगहों पर बिजली के खंभे बीच में खड़े हैं। (संवाद)

फोटो 07 सीकेटीपी 15  देवांगना -कर्वी की अधूरी फोरलेन सड़क बनाते कर्मचारी। संवाद

फोटो 07 सीकेटीपी 15 देवांगना -कर्वी की अधूरी फोरलेन सड़क बनाते कर्मचारी। संवाद

फोटो 07 सीकेटीपी 15  देवांगना -कर्वी की अधूरी फोरलेन सड़क बनाते कर्मचारी। संवाद

फोटो 07 सीकेटीपी 15 देवांगना -कर्वी की अधूरी फोरलेन सड़क बनाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed