फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Roads filled with water in first rain

Chitrakoot News: पहली बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी

Sun, 30 Jun 2024 10:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 30 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with water in first rain
मानिकपुर/खोही(चित्रकूट)। छह माह से गांव की नालियों की सफाई न होने की पोल पहली बारिश होते ही खुल गई। कई ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों व घरों के सामने कींचड़ व जल भराव होने से आवागन बाधित होने लगा है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के सकरौंहा ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क में जल भराव व कीचड़ होने से निकलना मुश्किल है। रमेश प्रसाद व कल्लू सिंह ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे हैं। पानी की निकासी के लिए भी व्यवस्था नहीं है। जब बारिश होती है तो पानी सड़क पर भर जाता है। नालियों की सफाई भी छह माह से नहीं हुई तो नाली का पानी भी घरों में घुसने लगा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के मकरी पहरा गांव की मुख्य सड़क में जलभराव हो गया है। इससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गांव के जय नारायण, महेश प्रसाद ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोद डाली गई थी। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर गया। नाली भी नहीं बनी है। इससे पानी सड़क पर ही भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से गांव की गलियों की सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विकास खंड के बालापुर माफी गांव में मुख्य सड़क में कींचड़ व जलभराव की समस्या कई साल से बनी है। इसी गली के रास्ते से प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भी निकलते हैं। गांव के कमलेश कुमार, दिलीप कुमार व हनुमान प्रसाद ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं बनने से जलभराव की समस्या होती है। कई बार प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश आते ही अब परेशानी बढ़ी है। राजापुर क्षेत्र के रगौली गांव निवासी देव कुमार निषाद ने एसडीएम राजापुर प्रमोद झा को दिए पत्र में कहा कि उसके घर के साामने बनी नाली बंद होने से बारिश का पानी घर के बाहर भरा रहता है। जिससे घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

मामले में सीडीओ अमृत पाल कौर ने बताया ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए है गांव के अंदर जलभराव नहीं होना चाहिए। नालियों से पानी निकलने की व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रनारायण ने बताया कि सफाई कर्मियों से कहा गया कि नालियों की सफाई कर लें। गांव में जलभराव की समस्या नहीं आना चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed