{"_id":"60cf08368ebc3e335a0aac4b","slug":"road-accident-in-chitrakoot-two-boys-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दो बालकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दो बालकों की दर्दनाक मौत
Sun, 20 Jun 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:50 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो बालकों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चित्रकूट जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
चित्रकूट राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव से शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद टेंट का सामान और कुछ घरेलू सामान लेकर ट्रैक्टर सगवारा गांव जा रहा था। सुजुवापुरवा गांव के पास मोड़ पर ट्रॉली का पिछला पहिया अचानक पंचर होने से ट्रॉली पलट गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे तीन नाबालिग बच्चे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें दो बालकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला।