फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   road accident after wife Injured husband also died

Chitrakoot News: पत्नी के बाद सड़क हादसे में घायल पति की भी मौत

Sat, 01 Jul 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 01 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
road accident after wife

Injured husband also died
जापुर मार्ग पर बोलेरो की बाइक से टक्कर में घायल दंपती में पत्नी की मौत के बाद देर रात को पति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव निवासी सफाईकर्मी रामकेश (40) पत्नी बेसनिया देवी (35) के साथ गुरुवार को बाइक से वापस गांव जा रहा था। जैसे ही वह पहाड़ी-राजापुर मार्ग स्थित चकजाफर मोड़ के पास बाइक पहुंची थी तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसमें पत्नी बेसनिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी और पति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया था। परिजन इलाज के लिए रामकेश को सतना मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई चुन्नू ने बताया कि वह बघवारा गांव में रामकेश सफाई कर्मी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

दंपती मुख्यालय के नई दुनिया स्थित निर्माणाधीन मकान देखने गए थे और वहां से वह वापस लौट रहे थे। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो मौजूदा लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed